फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चुनावी रण में चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स

Sun, 31 Aug 2014 12:34 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव में ऐसे कई नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत चंडीगढ़ से की, लेकिन अब हरियाणा में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


इसका कारण यह भी है कि चंडीगढ़ में राजनीति सफर सिर्फ नगर निगम तक का है यहां पर विधानसभा का गठन न होने से नेता हरियाणा और पंजाब की राजनीति में कदम रख रहे हैं।

यहां तक कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र की स्कूल की पढ़ाई सेक्टर-16 के स्कूल में ही हुई है। हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले वीरेंद्र सिंह की पढ़ाई भी इसी स्कूल में हुई है।
विज्ञापन

ये नेता छा रहे हैं हरियाणा में

विनोद शर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा इस समय हरियाणा जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष हैं। शर्मा ने अपना राजनीति कैरियर शहर से ही शुरू किया था। शर्मा चंडीगढ़ युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 1999 में चंडीगढ़ की एक मात्र सांसद की सीट के भी प्रबल दावेदार रह चुके हैं।

रणदीप सुरजेवाला
सुरजेवाला डीएवी और पीयू से छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। सुरजेवाला पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट के भी सदस्य रह चुके हैं। आल इंडिया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ा है। इस समय संसदीय कार्य मंत्री के पद पर हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने में माहिर हैं। हरियाणा की राजनीति में सुरजेवाला अहम रोल अदा कर रहे हैं।

सतविंद्र सिंह संधू उर्फ टिम्मी
संधू ने शहर में कांग्रेस की राजनीति से अपना सफर शुरू किया और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कई प्रदर्शन किए। टिम्मी इस समय पेहवा से टिकट मांग रहे हैं। टिम्मी ने अपनी पढ़ाई शहर में ही की है।

केडी सिंह
राज्यसभा सांसद केडी सिंह शहर के काफी बड़े कारोबारी और उद्योगपति हैं। उनका शहर में भी निवास स्थान है। केडी सिंह तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और हरियाणा में पार्टी के प्रभारी हैं। हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने के लिए पिछले ढाई साल से काफी सक्रिय हैं।

ये भी चंडीगढ़ के ही धुरंधर हैं

बलविंद्र चीमा
चीमा ने अपनी राजनीति का सफर चंडीगढ़ से शुरू किया और बाद में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने। चीमा इस समय हरियाणा की राजनीति में भी सक्रिय है।

ज्ञानचंद गुप्ता
ज्ञानचंद गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर चंडीगढ़ भाजपा से किया। नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़कर नगर निगम के मेयर भी बने, लेकिन साल 2003 में हरियाणा की राजनीति में कदम रखा और पिछला पंचकूला विधानसभा चुनाव भी भाजपा की टिकट पर लड़ा। इस समय भी पंचकूला से ही टिकट मांग रहे हैं। गुप्ता इस समय हरियाणा भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात है।

राजबाला मलिक
एक माह पहले ही पूर्व मेयर राज बाला मलिक ने कांग्रेस छोड़कर हरियाणा भाजपा का हाथ थामा है। राजबाला मलिक चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। मलिक इस समय पार्षद भी है। राज बाला मलिक ने हरियाणा की राजनीति पर कदम रखत हुए पानीपत देहात से टिकट की दावेदार बनी हुई है।

सत्यवान शेरा
सत्यवान शेरा ने चंडीगढ़ भाजपा की युवा मोर्चे से अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत की। पिछले नगर निगम चुनाव में कालोनी नंबर-4 से चुनाव लड़ा और अब हरियाणा की राजनीति कर रहे हैं। शेरा इस समय हरियाणा के इसराना से टिकट के दावेदार बने हुए हैं।
विज्ञापन

कई मीडिया एडवाइजर भी शहर के नेता

सुनील परती इस समय हरियाणा सरकार के मीडिया एडवाइजर के पद पर तैनात हैं जबकि परती ने अपने राजनीति कैरियर की शुरुआत चंडीगढ़ कांग्रेस से की है। परती नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

परती इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी करीबी है। परती के अलावा केवल ढींगरा इस समय अतिरिक्त मीडिया एडवाइजर के पद पर तैनात है। ढींगरा ने भी अपना राजनीतिक सफर चंडीगढ़ कांग्रेस से शुरू किया है।

जबकि भूपेंद्र सिंह भुप्पी जो इस समय मंत्री रणदीप सुरजेवाला के करीबी है और उनका मीडिया का काम संभालते हैं। उन्होंने ने भी अपना राजनीतिक कैरियर पंजाब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से किया है। भुप्पी पीयू की छात्र काउंसिल के निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें