फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सम्मानित किए फ्रीडम फाइटर्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे

Wed, 10 Aug 2016 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-43 में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रधान प्रदीप छाबड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों घरों में जाकर उन्हें शाल, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ फ्रीडम फाइटर्स सक्सेसर्स एंड एडमायरर्स के अध्यक्ष केके शारदा व अन्य स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने सभी नेताओं का आभार प्रकट किया। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि देशवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोें के  योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके परिवार के लोगों को नहीं भूलना नहीं चाहिए और उनके दुख दर्द में हमेशा साथ रहना चाहिए।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने छाबड़ा ने कहा है कि चंडीगढ़ कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ खड़ी है। सम्मानित किए जानेवाले परिवारों में केके शारदा, विमला मेहरा, मुक्तेश्वर जोशी, संजय भारती, देविंदर सिंह कोहली, शमशेर सिंह, दर्शना देवी, नविता शर्मा, सतीश शर्मा व बलविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, दर्शन सिंह और चरणजीत सिंह शमिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में विनोद शर्मा, संदीप भारद्वाज, एचएस लकी, अजय जोशी, रवि ठाकुर, गुरजोत संधूं सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें