फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

Wed, 10 Aug 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 2016-20 सत्र की नई सीनेट के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीयू सीनेट ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से लड़ने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के पास करीब 40 आवेदन आ चुके हैं। चुनाव क्षेत्र में इस बार कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी शिक्षक भी मैदान में हैं। मंगलवार को भी स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई) के छात्र नेता सिमरनजीत सिंह ढिल्लो ने अपने समर्थकों के साथ आवेदन फार्म भरा। छात्र नेता विक्की मिड्डूखेड़ा ,रॉबिन बराड़ सहित अन्य छात्र नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें