फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी बारिश, शहर में चलेगी शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शहर का मौसम भी बदल गया है। मंगलवार सुबह शहर धुंध की चपेट में रहा। इस दौरान न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह-शाम धुंध पड़ेगी और शीतलहर चलेगी। बारिश की संभावना अगले कुछ दिनों तक नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहरवासियों को बारिश से भले ही राहत मिल गई है, लेकिन ठंड अगले कुछ दिनों तक बढ़ती रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को गहरी धुंध पड़ेगी। वहीं, शीतलहर के चलने से ठंड में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों तक तापमान का अनुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 16 9
वीरवार 17 8
शुक्रवार 17 8
शनिवार 18 7
रविवार 17 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें