फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी में 19 से शुरू होंगी परीक्षाएं, विद्यार्थी बताएंगे-परीक्षा ऑफलाइन देंगे या ऑनलाइन

Sun, 14 Feb 2021 07:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीसीईटी में 19 फरवरी से शुरू होंगी डिप्लोमा की परीक्षाएं। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) से डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 19 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब तकनीकी बोर्ड ने सोमवार तक सभी विद्यार्थियों से यह पूछा है कि वह बताएं कि किस माध्यम से परीक्षा देना चाहेंगे। उसके बाद तकनीकी बोर्ड कार्यक्रम निर्धारित करके कॉलेजों को जानकारी भेजेगा। सीसीईटी से 1200 से अधिक विद्यार्थी डिप्लोमा कर रहे हैं। यहां डिप्लोमा के सात पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आर्किटेक्चर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं। 


पिछले साल इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं कोरोना के कारण ऑनलाइन हुई थीं। इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही थी। यह बात जब विद्यार्थियों को पता लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और तकनीकी बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसका असर भी हुआ। तकनीकी बोर्ड ने विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम दे दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों से पूछा है कि वह किस तरह परीक्षा देना पसंद करेंगे। सोमवार तक विद्यार्थियों को इसका जवाब देना है। उसके बाद परीक्षा का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के 60 से अधिक पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

पंजाब तकनीकी बोर्ड की ओर से परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों में से करवाए जाने की खबर से लाभ पंजाब के 60 से अधिक पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को भी मिलेगा क्योंकि यह सभी तकनीकी बोर्ड से जुड़े हुए हैं। यहां के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काम आया और सभी को लाभ मिल गया। 

सूत्रों का कहना है कि अधिकतर विद्यार्थी ऑनलाइन ही परीक्षा चाहते हैं। ऐसे में परीक्षा ऑनलाइन ही हो सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय तकनीकी बोर्ड को लेना है। ऑनलाइन परीक्षा होगी तो दूरस्थ जगहों के विद्यार्थियों को लाभ मिल जाएगा। मालूम हो कि पंजाब के इन पॉलिटेक्निक में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। इन सभी से भी पूछा गया है कि वह परीक्षा किस माध्यम से देना चाहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें