यूटी प्रशासन का पर्यटन विभाग इस साल 28 से 30 नवंबर तक चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन लेजर वैली में करेगा। कार्निवल की थीम ‘क्लीन एंड ग्रीन चंडीगढ़’ होगी।
कार्निवल में तीनों दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जिसमें बॉलीवुड और पंजाब के गायकों की प्रस्तुति से लेकर डांस ट्रूप की परफारमेंस होगी।
कार्निवल में आने वाले लोगों के लिए विशेष गेट तैयार होगा। कार्निवल की खास बात यह होगी कि प्रशासन कार्निवल के माध्यम से लोगों से शहर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने में अपना सहयोग देने की अपील करेगा। कार्निवल को देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोड़ा है।