फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः कितना खर्चा बजट, अब हर महीने देना होगा ऑनलाइन ब्यौरा

Mon, 14 Mar 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्यूशन - फोटो : getty
विज्ञापन
पिछले साल बजट में कटौती होने से सबक लेते हुए प्रशासन ने विभागों को हर महीने बजट खर्च का ब्यौरा देने का फरमान सुनाया है। सभी विभागों को अपने बजट खर्च का ब्यौरा अब हर महीने सार्वजनिक करना होगा। बाकायदा खर्च रिपोर्ट महीने दर महीने प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


सही तरीके से समय पर बजट खर्च न करने वाले विभागों की पहचान करने के लिए प्रशासन ने यह जरूरी कदम उठाया है। फरवरी का बजट वेबसाइट पर अपलोड कर इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। सितंबर में रिवाइज्ड बजट रिपोर्ट तैयार होनी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर वित्त मंत्रालय यह तय करता है कि बजट काटा जाए या नहीं।

इसी रिपोर्ट के आधार पर ही काफी हद तक अगले वित्त वर्ष का बजट भी निर्धारित होता है। इस साल इसी रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय ने सितंबर-2015 में प्लान हेड के कुल 860 करोड़ में से 226 करोड़ का बजट काट लिया था। जिसके बाद प्रशासन को अपने खर्चों में 26 प्रतिशत तक की कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2016-17 में ऐसे हालात न हों इसके लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है। जिस भी विभाग की मासिक रिपोर्ट ठीक नहीं रहेगी, उसकेएचओडी से भी जवाब मांगा जाएगा। एडवाइजर विजय कुमार देव पहले ही बजट परफॉर्मेंस को एसीआर (एनुएल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट) में दर्ज करने के दिशानिर्देश जारी कर चुके हैं।

इस बार 700 करोड़ बजट मिला
वित्त मंत्रालय ने पिछले साल के मुकाबले इस साल प्लान हेड बजट में 160 करोड़ रुपये कम कर दिए। प्रशासन ने मंत्रालय से प्लान हेड में 2 हजार 95 करोड़ की मांग की थी, जबकि मिले सिर्फ 700 करोड़ रुपये। वहीं नॉन प्लान हेड में 3 हजार 394 करोड़ रुपये मांगे गए थे लेकिन इसमें से प्रशासन को मंत्रालय ने 2 हजार 894 करोड़ रुपये ही दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें