फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ भाजपा में टिकट के लिए सरगर्मी बढ़ी

Wed, 19 Feb 2014 01:28 PM IST
नीरज कुमार /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी में टिकट की जोर अजमाइश के लिए मोर्चा दिल्ली शिफ्ट हो गया है। प्रदेश चुनाव समिति ने चर्चा कर रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा को सौंप दी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति निर्णय करेगी कि चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेताओं में इन दिनों सरगर्मियां एकाएक तेज हो गई हैं। लोक सभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ संसदीय सीट से किसे टिकट मिलेगा इसके लिए सुगबुगाहट होने लगी है।

प्रदेश चुनाव समिति ने प्रदेश प्रभारी को सौंप रिपोर्ट सौंप दी है। अब अंतिम फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के स्तर से होगा। अभी केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 22 फरवरी या उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश की चुनाव समितियों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। प्रभारी से चर्चा होगी और उसके बाद केंद्रीय समिति प्रत्याशी तय कर उसकी घोषणा करेंगे। 

भाजपा कार्यालय से लेकर चुनाव समिति के सदस्यों के निवास और उनके नजदीकियों से मित्रता बढ़ाने का सिलसिला भी चल रहा है। अब सभी कुछ केंद्रीय चुनाव समिति के हाथ में है।

हालांकि चंडीगढ़ आरएसएस ने भाजपा को अपनी पसंद पहले ही बता दी है। केंद्रीय चुनाव समिति में 20 सदस्य हैं। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा सुषमा स्वारज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता हैं।

अब चंडीगढ़ के तीनों नेता दिल्ली में सक्रिय हो गए है। नेताओं से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। संगठन मंत्री के अलावा चुनाव समिति के अन्य नेताओं से मिलने की कोशिश जारी हैं। तीनों ही नेता इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नाम प्रस्तावित किए हैं। इसमें पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें