फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ का सर्वश्रेष्ठ गार्डन: रुपिंदर पाल ने बिना केमिकल के 700 गमलों से सजाया घर, रोज फेस्टिवल में जीतीं

Thu, 20 Feb 2025 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रुपिंदर पाल ने कहा कि पौधों की देखभाल करना उनका शौंक हैं। वह इन्हें देख-देख कर बहुत हैरान होती हैं, क्योंकि जो रंग इनके पास हैं, वो इंसान कभी तैयार नहीं कर सकता। इनकी खुशबू से पूरा घर महकता रहता है। कहा कि उनके बच्चे भी उन्हें काफी प्रोत्साहित करते हैं। बताया कि प्रतियोगिता के जज जब उनके घर के गार्डन को देखने आए तो कहा कि उन्होंने स्टैंडर्ड काफी ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-15सी में अपने 700 गमलों के साथ रुपिंदर पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल में 'बेस्ट गार्डन इन द सिटी' प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें सेक्टर-15सी की रुपिंदर पाल ने बिना किसी केमिकल का इस्तेमाल किए 700 गमलों से अपने घर में खूबसूरत गार्डन सजाकर पहला स्थान हासिल किया। सेक्टर-16 के चौक को सर्वश्रेष्ठ राउंड अबाउट का खिताब मिला, जबकि इमटेक के गार्डन ने 4 कनाल से बड़े गार्डन की श्रेणी में बाजी मारी।

विज्ञापन


नगर निगम द्वारा आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल 2025 में बेस्ट गार्डन इन द सिटी प्रतियोगिता के बुधवार को नतीजे घोषित कर दिए गए। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न लोगों ने हिस्सा लिया। मध्यम गार्डन (1 से 2 कनाल क्षेत्रफल) की श्रेणी में पहला पुरस्कार सेक्टर-15सी स्थित मकान नंबर 2084 में रहने वाली रुपिंदर पाल बोपाराय को मिला। 

बताया गया कि वह पिछले कई वर्षों से पहला पुरस्कार जीत रही हैं। वह फूलों को उगाने में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करती हैं। कोई केमिकल नहीं डालती, ताकि तितलियां आएं। उनके पास 20 से ज्यादा किस्मों के पौधे हैं, जो 700 गमलों में हैं। पहले 1200 गमले थे। कहा कि पहले पूरे दिन के लिए माली था लेकिन अब पार्ट टाइम है। वह काफी समय गार्डन में बिताती हैं। साफ-सफाई रहे इसके लिए गमलों को नीचे नहीं रखा जाता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार

मध्यम गार्डन (1 से 2 कनाल क्षेत्रफल)
पहला स्थान: रूपिंदर पाल, सेक्टर-15सी मकान नंबर 2084
दूसरा स्थान (संयुक्त रूप से): हरविंदर, मकान नंबर 1807, सेक्टर 33-डी और अलका कुकरेजा, मकान नंबर 1115/21-बी

टैरेस (किसी भी मंजिल पर स्थित)
पहला स्थान: डॉ. मंजरी भार्गव, मकान नंबर 761, सेक्टर 8बी

सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थान व प्राइवेट नर्सरी श्रेणी 
बड़ा गार्डन (4 कनाल से अधिक क्षेत्रफल वाले बाग)
पहला स्थान: इमटेक, सेक्टर 39ए
दूसरा स्थान (संयुक्त रूप से): हरियाणा मुख्यमंत्री निवास और सीएसआईआर-सीएसआईओ सेक्टर-30

छोटा गार्डन (4 कनाल से कम क्षेत्रफल वाले बाग)
पहला स्थान: पीजीआई
दूसरा स्थान (संयुक्त रूप से): सेक्टर-35बी मार्कफेड पंजाब और सेक्टर 33 का निर्माण सदन

सर्वश्रेष्ठ राउंड अबाउट का पुरस्कार 
पहला स्थानः सिटको को सेक्टर-16 के चौक के लिए
दूसरा स्थान: फोर्टिस अस्पताल, को राज भवन चौक के लिए

सर्वश्रेष्ठ कॉलेज कैंपस
पहला स्थान: गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमेन-26
दूसरा स्थान (संयुक्त रूप से): श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 और जीसीजी-11

सर्वश्रेष्ठ निजी स्कूल कैंपस 
पहला स्थान: ब्लाइंड केयर सोसाइटी-26

सर्वश्रेष्ठ ओपन स्पेस (सेक्टर में) 
पहला स्थान: पीयू का रोज गार्डन

सर्वश्रेष्ठ भवन/धार्मिक स्थल 
पहला स्थान: सेक्टर-34 का गुरुद्वारा साहिब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें