फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने आईवीसीए डेराबस्सी को 1 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नर्सरी क्रिकेट अकादमी ने आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी की टीम को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट का फाइनल आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड डेराबास्सी में खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 211 रन बनाए। ब्रिक्रमजीत सिंह ने 55 रन, पारस ने 53 रन, दिव्यांश ने 30 रन और आकाश राणा ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में पुनीत ने 36 रन देकर 3 विकेट, रूबल सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट और विमल ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट नर्सरी चंडीगढ़ की टीम भी निर्धारित 40 ओवर में 211 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया। आर्यन भाटिया ने 50 रन, उदय ने 50 रन, ईशान गाबा ने 39 रन और वंश ने 21 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में लवजीत सिंह ने 28 रन देकर 2 विकेट, अनुभव कौशिक ने 36 रन देकर 2 विकेट और रणविजय सिंह ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मुकाबला बराबरी पर रहने पर दोनों टीमों के बीच एक- एक ओवर का खेल हुआ। इसमें नर्सरी चंडीगढ़ को 1 रन से जीत मिली। मैच में 50 रन बनाने वाले आर्यन भाटिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट में अन्य अवार्ड में आईवीसीए क्रिकेट अकादमी के पारस को बेस्ट ऑलराउंडर ऑफ द टूर्नामेंट, नर्सरी क्रिकेट अकादमी के रूबल सिंह को बेस्ट गेंदबाज, काव्य को बेस्ट फील्डर, ईशान गाबा को बेस्ट बल्लेबाज ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। पूर्व सीनियर क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कोच आरपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ईनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें