चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई कर 200 लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही एक को गिरफ्तार भी किया। इसके अलावा अलग-अलग नियम तोड़ने पर 160 चालान काटकर साढ़े 57 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
जानकारी के अनुसार वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह 5 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग थाना पुलिस क्षेत्र गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में और एक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 5, सामाजिक दूरी 79, थूकना 26, यातायात नियमों के उल्लंघना करना 50 का चालान समेत, 4 लोगों के वाहन जब्त किए गए। हालांकि पकड़े गए लोगों को पुलिस ने बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया, जबकि गिरफ्तार होने वाले को जमानत पर छोड़ा गया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग नियमों को तोड़ने पर में 68,500 रुपये जुर्माना वसूला था। इनमें बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 15, सामाजिक दूरी 84, थूकना 32, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 चालान समेत, 2 लोगों के वाहन जब्त किया था। साथ ही तीन केसों में सात लोगों की गिरफ्तारी के अलावा 210 लोगों को हिरासत में लिया गया था।