फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पुलिसकर्मी को दो युवकों ने पीटा, बरसाए पत्थर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिनी लॉकडाउन तोड़कर पार्क में घूम रहे दो युवकों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस बेवजह पार्क में घूमने वालों को पकड़ने पहुंची थी। पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हैरान की बात है कि पुलिस अधिकारी मामले में कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधकर बैठे हैं।
विज्ञापन

मामला सेक्टर 55 स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पार्क में घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान पार्क में मौजूद दो युवकों ने एक पुलिसकर्मी को पहले तो जमीन पर पटका, फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद जब पुलिसकर्मी ने अपने साथियों को सूचित किया तो युवक उस पर पत्थर बरसाकर फरार हो गए। दूसरी ओर, लोग इस घटनाक्रम का वीडियो तो बनाते रहे लेकिन पुलिसकर्मी की मदद को कोई आगे नहीं आया। 25 सेकेंड के इस वीडियो में हमलावर युवक साफ दिख रहे हैं इसके बावजूद पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है। यही नहीं, इस मामले में खुलकर कुछ बोलने को भी अधिकारी तैयार नहीं हैं। पलसौरा चौकी पुलिस के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें