फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में चला बुलडोजर: प्रशासन ने गिराए दुकानों के टेंपरेरी शेड, तैनात रही पुलिस

Sun, 30 Jun 2024 02:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। फर्नीचर मार्केट की दुकानों के पीछे बने कई टेंपरेरी शेड्स को तोड़ा गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
फर्नीचर मार्केट में की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर माकेट में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट के आगे कुछ टेंपरेरी शेड्स बने हुए थे, जिनमें कबाड़ी और पुराने फर्नीचर का काम किया जा रहा था। आज प्रशासन के एस्टेट ऑफिस, नगर निगम ने मिलकर 29 टेंपरेरी शेड गिराए हैं। हालांकि जो फर्नीचर की 116 दुकानें हैं उन्हें अभी कुछ नहीं किया गया है। 
विज्ञापन




शेड्स को गिराने की कार्रवाई को दौरान किसी तरह का विरोध न हो इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फर्नीचर मार्केट चौक के दोनों तरफ बैरिकेडिंग का रास्ता बंद कर दिया गया है। हालांकि यह जो स्ट्रक्चर गिराए गए हैं, वह काफी छोटे और टेंपरेरी थे जिनके पास कोई कागजात नहीं थे। इस वजह से इन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-53 में रविवार को काफी हलचल रही। सुबह 6 बजे फर्नीचर मार्केट के अंदर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और रास्ते को बंद कर दिया। कुछ देर में एस्टेट ऑफिस के पांच जेसीबी, नगर निगम के ट्रक, एसडीआरएफ व अन्य टीमें पहुंच गई। फर्नीचर मार्केट के आगे कुछ टेंपरेरी शेड्स बने हुए थे, जिनमें पुराने फर्नीचर को खरीदने का काम किया जाता था। कुछ चाय की दुकानें और एक ढाबा था, उन्हें गिरा दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि जो स्ट्रक्चर गिराए गए हैं, वह काफी छोटे और टेंपरेरी थे जिनके पास कोई कागजात नहीं थे। इस वजह से इन्हें हटाया गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जो असली फर्नीचर मार्केट के दुकानदार हैं, उन सभी से 28 जून तक जवाब मांगे गए थे। उन जवाबों पर विचार चल रहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें