फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इस साल कर्मचारियों को मिलेंगी 17 सरकारी छुट्टियां, चंडीगढ़ प्रशासन ने कैलेंडर किया जारी

Sat, 17 Dec 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूटी प्रशासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को नए साल 2023 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसी कैलेंडर के हिसाब से सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। सरकारी कर्मचारी इस कैलेंडर के मुताबिक साल भर के लिए अपनी छुट्टियों की योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2023 में सरकारी कर्मचारियों को नियमित अंतराल के बाद ब्रेक मिलता रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने 2023 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले वर्ष कर्मचारियों के लिए 17 सरकारी छुट्टियां होंगी। वहीं अपनी पसंद अनुसार साल में दो रिस्ट्रिक्टिड हॉलीडे ले सकेंगे। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में ही हॉलीडे की शुरुआत हो रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। इसके अलावा भी निरंतर अंतराल के बाद छुट्टियां मिलती रहेंगी। 

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को नए साल 2023 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसी कैलेंडर के हिसाब से सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। सरकारी कर्मचारी इस कैलेंडर के मुताबिक साल भर के लिए अपनी छुट्टियों की योजना बना सकेंगे। प्रशासन की तरफ से छुट्टियों को लेकर जो कैलेंडर जारी किया गया है, उनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 8 मार्च होली, 30 मार्च रामनवमी, 4 अप्रैल महाशिवरात्रि, 7 अप्रैल गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल वैसाखी, 5 मई बुद्ध पूर्णिमा, 29 जून ईद उल अजहा (बकरीद), 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर जन्माष्टमी, 28 सितंबर मिलाद उन-नबी, ईद ए मिलाद, 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती, 24 अक्तूबर दशहरा, 12 नवंबर दीवाली, 13 नवंबर गोवर्धन पूजा, 27 नवंबर श्री गुरु नानक देव जी जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें