फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर चंडीगढ़ में एक दिन का शोक घोषित, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 05 Jun 2021 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का गुरुवार को निधन हो गया था। वह छह बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री बने और दो बार राष्ट्रपति चुने गए थे।
 
विज्ञापन
अनिरुद्ध जगन्नाथ। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर एक दिन के शोक की घोषणा की है। इस बारे में यूटी प्रशासन के गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


आदेश में लिखा गया है कि दिवंगत आत्मा के सम्मान में केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे देश में शनिवार को एक दिन का शोक रहेगा। इस कारण चंडीगढ़ के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा कोई भी आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होंगे। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का गुरुवार को निधन हो गया था। वह छह बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री बने और दो बार राष्ट्रपति चुने गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें