फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, प्रशासन ने पांच नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए

Thu, 05 Nov 2020 05:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। त्योहारी सीजन में लोग ढील बरत रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर फैल रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को पांच नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन


नए कंटेनमेंट जोन में कई सेक्टरों के मकान शामिल हैं। प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-23 के मकान नंबर 1185 से 1198 और 3556 से 3561, सेक्टर-38डी के मकान नंबर 3514 से 3521, सेक्टर-38 वेस्ट के 5571 से 5579, सेक्टर-41ए के 257 से 264 और सेक्टर-45ए 278 से 283 तक के मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि इस कमेटी में नगर निगम के कमिश्नर, डीसी, एसएसपी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक शामिल हैं। इनकी सलाह के बाद ही इन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें