इस बीच अमित शाह की इस घोषणा पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुटकी ली है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी पंजाब में आप के बढ़ते कदमों से डर गई है। आप नेता ने ट्वीट किया कि जब पंजाब में कांग्रेस का शासन था, तब शाह ने चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनीं लेकिन जैसे ही पंजाब में आप ने सरकार बनाई तो गृह मंत्री ने इस कदम का एलान कर दिया, क्योंकि भाजपा आप के बढ़ते कदमों से डरी हुई है।