फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड में सोये लोगों पर चढ़ा दिया था ट्रक, 2 साल बाद ड्राइवर दोषी करार

Fri, 10 Mar 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ग्राउंड में सोये लोगों पर ट्रक चढ़ाने वाला ड्राइवर दोषी करार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जुलाई 2015 में शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे के ग्राउंड में सो रहे लोगों पर ट्रक चढ़ाने वाले ड्राइवर शर्मा चौधरी निवासी बेतिया (बिहार) को जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। वहीं, कोर्ट ने वहीं के निवासी और मामले में सह आरोपी कंडक्टर अजय चौधरी को बरी कर दिया है। अदालत शर्मा चौधरी को 14 मार्च को सजा सुनाएगी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। दोनों के खिलाफ सेक्टर-26 थाना पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले के अनुसार 17 जुलाई 2015 को पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट चौक पर एक ट्रक ने कुछ लोगों को कुचल दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना के चश्मदीद गवाह यूपी निवासी संजय ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके ग्रुप में 15 लोग हैं। रात को सभी प्लॉट नंबर-14 के ग्राउंड के पास सोए हुए थे। इसी दौरान एक ड्राइवर वहां आया और ट्रक स्टार्ट कर ले जाने लगा। उसके साथ कंडक्टर भी था। ट्रक के सामने ही ग्राउंड में कुछ लोग सोए हुए थे। संजय ने शोर मचाकर ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ग्राउंड की ओर ट्रक ले गया। उसने वहां सो रहे 8-10 लोगों को कुचल दिया। हादसे की जानकारी होने के बावजूद चालक रुका नहीं और ट्रक भगा ले गया। आगे जाकर वह डंपिंग डस्टबिन से टकरा गया।

घटना का पता चलते ही वहां लोगों ने शोर मचा दिया। सभी लोग मौके की ओर दौड़े। वहीं कुछ लोग ट्रक चालक के पीछे गए। लोगों को आता देख चालकवहां से भाग गया। वह नशे धुत लग रहा था लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया । जहां चार मजदूरों को ब्राट डेड घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा था। वहीं मामले में 4 अन्य गंभीर जख्मी हुए थे। 
विज्ञापन


सेक्टर-26 थाना पुलिस ने ट्रक चालक शर्मा चौधरी और कंडक्टर अजय चौधरी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें