फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चंद कौर के हत्यारों की सूचना देने वाले को 10 लाख इनाम

Thu, 07 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
नामधारी गुरुमाता चंद कौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर के हत्यारों के बारे में बताने वाले को पंजाब पुलिस दस लाख रुपये का इनाम देगी। पुलिस आरोपियों के बारे में बताने वाले का नाम भी गुप्त रखेगी। यह एलान वीरवार को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने किया। पुलिस कमिश्नर और मामले में बनाई गई एसआईटी के सदस्य जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि पुलिस ने इनाम का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच टीम के सदस्यों की तरफ से अब तक कई पहलुओं पर जांच के बाद हत्यारों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं माता चंद कौर की हत्या सुपारी देकर तो नहीं कराई गई। माता चंद कौर की हत्या के मामले में पुलिस अब तक सिर्फ चश्मदीदों के बयान के आधार पर स्कैच ही जारी कर पाई है।

सूत्रों की माने तो नामधारी समाज की संगत सीधे तौर पर ठाकुर दिलीप सिंह का नाम ले चुकी है, लेकिन सिर्फ आरोप के कारण पुलिस अभी तक किसी से पूछताछ नहीं कर सकी है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा के सामने भी नामधारी दरबार में संगतों ने इस हत्या के पीछे ठाकुर दिलीप सिंह को साजिशकर्ता करार दिया था। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि अगर किसी को हत्यारों के बारे में कोई भी जानकारी है तो वह डीसीपी ध्रुमण निंबले और एडीसीपी 4 सतवीर सिंह अटवाल को सूचना दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें