फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, दोनों राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Tue, 24 Jan 2023 03:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 7.3, जबकि बठिंडा में भी रात में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सोमवार को ठंड का प्रकोप बना रहा। रूपनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, राज्य के अन्य स्थानों में पटियाला में भी रात में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 7.3, जबकि बठिंडा में भी रात में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के झज्जर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6, कुरुक्षेत्र में 7.7 और करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह भिवानी और सिरसा में क्रमश: न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें