फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू ने सुखबीर को दे डाली सीधी चुनौती

Sat, 11 Oct 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सीधी चुनौती दे डाली।
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला और बरवाला के गांव रत्तेवाली में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान चिर परिचित अंदाज में इनेलो और कांग्रेस के साथ-साथ शिअद पर भी निशाना साधा।

उन्होंने करीब 20 मिनट के संबोधन में कांग्रेस, इनेलो के अलावा पंजाब के शिअद पर भी निशाना साधा। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने पंजाब में शिअद से गठबंधन किया, लेकिन अब वही पार्टी लूट-खसोट करने वाली पार्टी का समर्थन कर रही है। ऐसा करके उन्होंने गठबंधन धर्म नहीं निभाने का शिअद पर आरोप लगाया। उन्होंने चुनौती दी कि सुखबीर बादल जहां भी चाहें, सीधी बातचीत कर सकते हैं। हरेक सवाल का जवाब उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में झलकी पंजाबियत और देसी अंदाज

सिद्धू ने कहा कि जो पार्टी 10 वर्षों के दौरान बरवाला की मक्खियां मारकर लोगों को इस समस्या से निजात नहीं दिला सकी, उनसे जनता क्या उम्मीद कर सकती है। साथ ही सिद्धू ने अपने देसी अंदाज में दर्जनों शायरी के जरिये भी हरियाणा की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

सिद्धू के संबोधन में हर तरफ पंजाबियत झलकी। हर दो लाइन के बाद वह एक शायरी सुनाते और वह भी बिल्कुल फिट बैठती थी। कांग्रेस और इनेलो के साथ-साथ सुखबीर बादल पर भी उन्होंने सियासी वार किए। आखिर में उन्होंने ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल...’ के जयघोष के साथ भाजपा को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बीएमडब्ल्यू में सवार होकर रवाना हो गए।

भाजपा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने सिद्धू के रत्तेवाली पहुंचने पर स्वागत किया और भारी तादात में मौजूद लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के नारे भी लगाए। ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से सिद्धू को सिरोपा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के पंच-सरपंच भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें