फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के 6 कमांडो के खिलाफ चालान पेश, पुलिस ने बनाए 13 गवाह

Fri, 10 Nov 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ram rahim - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंचकूला में 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप का दोषी करार दिए पर हुई हिंसा के बाद वहां से भाग कर चंडीगढ़ में रिवाल्वर, 25 कारतूस और पेट्रोल की कैनियों के साथ प्रवेश करते पकड़े गए डेरा प्रमुख के पांच कमांडो और एक जिप्सी ड्राइवर के खिलाफ थाना पुलिस ने वीरवार को चालान दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जिप्सी ड्राइवर रंजीत, कमांडो धर्मेंद्र, अनूप, सुखविंदर, मनिंदर और कृष्णपाल के खिलाफ 147, 148, 149, 188, 120बी आईपीसी और आर्म्स एक्ट 25-27-54-59 के चालान दाखिल किया है। 120 पेज के चालान में पुलिस ने 13 गवाह बनाए हैं। गवाहों में अधिकतर पुलिस अधिकारी शामिल हैं। केस की अगली तारीख 23 नवंबर पर सभी आरोपियों को चालान की कॉपी सौंपी जाएगी।

चालान में पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपियों को चंडीगढ़ बार्डर से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी पंचकूला में हुई हिंसा के बाद चंडीगढ़ में प्रवेश कर रहे थे। इनकी कार से रिवाल्वर, 25 कारतूस, लोहे की रॉड, डंडों के अलावा पेट्रोल की कैनियां मिली थीं। ये सभी खुद को डेरा प्रमुख के सिक्योरिटी में तैनात बता रहे थे, जबकि उनकी गाड़ी से यह सब कुछ बरामद हुआ। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


यह है मामला
25 अगस्त को पंचकूला में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उपद्रव किया था। उपद्रव के बाद पुलिस के लाठीचार्ज और जवाबी कार्रवाई के बाद लोग तितर-बितर हो गए थे। वहीं, डेरा प्रमुख के कारों के काफिले के साथ आए पांच कमांडो और एक जिप्सी ड्राइवर को मनीमाजरा थाना पुलिस ने चंडीगढ़ में प्रवेश करते हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग एक जिप्सी में थे और इनके पास से एक पिस्टल, 25 कारतूस, पेट्रोल की कैनी बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में जिप्सी ड्राइवर रंजीत, धर्मेंद्र, अनूप, सुखविंदर, मनिंदर और कृष्णपाल शामिल थे। थाना पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें