फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट, बठिंडा में अगले 48 घंटे में जीरो विजिबिलिटी की संभावना

Fri, 10 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बठिंडा में लगातार बढ़ रही धुंध ने लोगों से जीने का अधिकार छीन लिया है। पूरे आसमान को जहरीले धुएं ने अपनी जकड़ में लिया है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 48 घंटों में जिले में जीरो विजिबिलिटी रहने वाली है। इसके चलते इमरजेंसी में ही सड़कों पर वाहन लेकर निकला जाए। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले दो दिनों तक ज्यादा धुंध पड़ने की संभावना है। बठिंडा-चंडीगढ नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए हादसों को भी धुंध से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को धुंध ज्यादा थी। डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने वीरवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे खतरनाक मौसम के चलते सड़कों पर धीमी गति से ही वाहन चलाएं। वहीं सिविल अस्पताल में आए दिन सांस और आंखों की बीमारी से पीड़ित 50 से 100 लोग पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आसमान में छाए जहरीले धुएं से लोगों को अधिकतर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें