फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर बैठ मटर छील रही थी महिला, नगर निगम ने काट दिया चालान

Thu, 27 Dec 2018 03:54 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चालान के साथ महिला
विज्ञापन

प्रशासन के अजब-गजब कारनामे समय-समय पर लोगों के सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, चारपाई पर बैठ मटर छील रही महिला का चालान का काट दिया। ये कारनामा चंडीगढ़ नगर निगम का है। 

विज्ञापन


 विकास नगर में अपने मकान नंबर-189 के बाहर चारपाई पर बैठकर महिला सुनीता मटर निकाल रही थी, इतने में सेनेटरी विंग के कर्मचारी आए और उसके हाथ में चालान काटकर थमा गए। महिला ने बताया कि उसने तो बाद में सारे मटर के छिलके उठाकर अपने घर के डस्टबिन में डालने थे। इन लोगों ने एक बात न सुनते हुए चालान काट दिया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ ने सेनेटरी विंग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए रोष जताया।

मकान नंबर 186 में रहने वाली दुर्गा, 185 में रह रहे राम प्रकाश, 182 के राम लखन, 188 की रहने वाली दर्शनी देवी, 181 के सुरेश, 187 के अमर नाथ आदि ने बताया कि उनके घरों के आगे की गली और सड़क पर कभी कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने तो आता नहीं है। वे खुद अपने घरों के आगे गली को साफ करते हैं। इतना सब होने के बाद भी कर्मचारी उनका चालान करके चले गए। 
विज्ञापन


वहीं, पारस नाथ भार्गव ने बताया कि मौली जागरां पुलिस स्टेशन के सामने से विकास नगर को आने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लावारिस जानवर दिनभर कूड़े में मुंह मार गंदगी को फैला रहे हैं। मौली गांव के बाहर की सड़क पर और विकास नगर के सामने पंचकूला और हल्लोमाजरा को जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा है।

इसको न तो सफाई कर्मचारी उठाते हैं और न ही इस तरह सड़कों के किनारे कूड़ा गिरने वालों का सेनेटरी विंग के कर्मचारी चालान करते हैं। उल्टा घरों के बाहर जाकर साफ सफाई करने वालों का चालान किया जाता है। पारस नाथ भार्गव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई डालकर निगम से पूछा था कि वार्ड नंबर 24 में साफ सफाई करने के लिए कितने सफाई कर्मचारी तैनात हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें