अमर उजाला फाउंडेशन और सोहाना हास्पिटल की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्तदाताओं को ब्लड बैंक व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस मौके पर रक्तदाताओं ने फाउंडेशन के प्रयास को सराहा और कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के चलाए जा रहे अभियान में वे अमर उजाला के साथ रहेंगे। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट रेजिडेंट एडिटर सतिंदर सिंह बैंस और डिप्टी एडिटर श्यामाकांत दुबे ने प्रदान किए।
बताते चलें कि रक्तदान कैंप नौ मार्च को सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। कैंप में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 106 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया था।
वहीं जो रक्तदाता इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके वह सेक्टर-9 डी स्थित अमर उजाला के कार्यालय से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। रक्तदाता शाम चार बजे के बाद देर शाम आठ बजे तक कार्यालय में आ सकते हैं।