फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम होगा तेज, जालंधर से अजमेर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Tue, 09 Jun 2020 04:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा व पंजाब की सड़क परियोजनाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया, कंपनी बदलने से सड़क निर्माण में हुई देरी
  • एनएच-44 कई प्रदेशों को जोड़ने के कारण काफी व्यस्त, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे निर्माण से इसका भार कम होगा
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 का दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम जल्द तेजी पकड़ेगा। इसका निर्माण होने से आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी।

विज्ञापन





देश के काफी व्यस्त रहने वाले नेशनल हाईवे-44 का विकल्प जल्द तैयार करने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। यह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम हो चुका है। निर्माण शुरू होना बाकी है। साथ ही पंजाब के जालंधर से अजमेर तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा, जिससे मुंबई सीधे पहुंचा जा सके।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को अमर उजाला के संपादकों के साथ वेबिनार के जरिए बातचीत में हरियाणा व पंजाब की बड़ी सड़क परियोजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरियाणा-पंजाब के संपादक डॉ. संजय पांडेय ने नेशनल हाईवे-44 का दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण काफी समय से लटका होने को लेकर सवाल पूछा। 
विज्ञापन


जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत तक मुख्य सड़क आठ लेन व दोनों ओर दो-दो सर्विस लेन की योजना पर काम शुरू कराया गया था लेकिन कंपनी काम नहीं कर सकी। इस कारण अब कंपनी को बदल दिया गया है। नई कंपनी काम शुरू करेगी और नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह खुद इसको दिखवाएंगे। 

विज्ञापन

प्रतिदिन दौड़ते हैं एक लाख 20 हजार वाहन 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि नेशनल हाईवे-44 कई प्रदेशों को जोड़ता है। अभी तक केवल यही एक सड़क जिस पर करीब 1 लाख 20 हजार वाहन प्रतिदिन दौड़ते हैं। इसका भार कम करने के लिए नया विकल्प दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे तैयार किया जा रहा है। इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण को चुका है। लगभग 700 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली से अमृतसर व कटरा जाने में कई घंटे बचेंगे।

हरियाणा-पंजाब के लिए कई परियोजनाएं 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा व पंजाब के लिए कई परियोजनाएं बनाई हुई हैं। उन परियोजनाओं में पंजाब के जालंधर से राजस्थान के अजमेर तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी शामिल है। जिससे पंजाब से मुंबई जाने वाला ट्रैफिक सीधा जाएगा और उसे दिल्ली आने की जरूरत नहीं होगी। यह सरकार के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में किया था शिलान्यास
दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत तक नेशनल हाईवे-44 की मुख्य सड़क को छह लेन से आठ लेन बनवाने के साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड बनवाने के लिए एनएचएआई ने वर्ष 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी से शिलान्यास कराया था।

एनएचएआई के अधिकारियों ने शिलान्यास कराने के बाद एस्सल ग्रुप की मेसर्स मुकरबा चौक पानीपत टोल रोड लिमिटेड कंपनी को निर्माण का जिम्मा सौंप था। कंपनी बिल्ड ऑपरेशन एंड ट्रांसफर मोड (बीओटी) के आधार पर 2178.72 करोड़ रुपये खर्च करने थे, जिससे निर्माण अवधि से लेकर 17 साल तक कंपनी को टोल वसूलना था। इसके निर्माण को अप्रैल 2019 तक पूरा करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें