फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टर्म डिपाजिट पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड

Tue, 03 Dec 2013 06:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ने ग्राहकों की सुविधा के लिए टर्म डिपाजिट पर क्रेडिट कार्ड सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन


यह क्रेडिट कार्ड होगा एस्पायर क्रेडिट कार्ड। इस कार्ड की लांचिंग चंडीगढ़ के नगर निगम कमिश्नर विवेक प्रकाश सिंह ने चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में की।

बैंक के कारपोरेट आफिस के उपमहाप्रबंधक मोहित कोडनानी ने बताया कि यह ऐसा क्रेडिट कार्ड है जो बैंक के टर्म डिपाजिट से सुरक्षित किया गया है।

यह कार्ड विशेष तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है जो क्रेडिट कार्ड हासिल करना चाहते हैं पर कुछ फाइनेंशियल कारणों के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड की खासियत है कि इसमें ब्याजदर सबसे कम होगी। इसमें 55 दिन तक का क्रेडिट लेते हैं तो आपको परेशानी नहीं होगी।

आय के सबूत के लिए ज्यादा परेशानी नहीं, इएमवी सुरक्षा के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य, पर्सनल एक्सीडेंट कवर बिना प्रीमियम चार्ज किए, एटीएम से सौ फीसदी नगदी निकालने की सुविधा, शापिंग के लिए प्रीमियम वीजा पेशकश, सिनेमा, खानपान और यात्रा की सुविधा होगी।

इस मौके पर चंडीगढ़ के फील्ड महाप्रबंधक के.के. तनेजा और चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डा. वी.एन. पाठक मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें