फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर का आगाज, लीवर के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के दूसरे हेप्टोलॉजी सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। नेहरू एक्सटेंशन में बनाए गए उन्नत हेपेटोपैनक्रिएटोबिलरी एंड ट्रांसप्लांट सेंटर (एएचटीसी) का उद्घाटन पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल व पूर्व निदेशक प्रो. जगतराम ने किया। इस अवसर पर मौजूद हेप्टोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. विरेंद्र सिंह ने बताया कि पहला सेंटर नेहरू अस्पताल में संचालित किया जा रहा है। मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए दूसरे सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां आधुनिक मशीनों से लैस यूनिट में लिवर के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास होगा। साथ अब दोनों सेंटरों में लिवर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. विरेंद्र ने बताया कि सेंटर में इलाज के साथ ही युवा डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। लीवर इंटेंसिव केयर यूनिट पहले के 5 बेड वाले लिवर आईसीयू और 5 बेड वाले हाई डिपेंडेंसी यूनिट को 10 बेडेड लिवर आईसीयू में अपग्रेड किया गया है। वहीं लिवर की गंभीर बीमारियों में जांच के लिए आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है ताकि थ्रोम्बोएलेस्टोग्राफिक विधियों का उपयोग करतत्काल बेहतर डाइग्नोसिस प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर पीजीआई के डीन एकेडमिक डॉ आरके शर्मा, उप डीन एकेडमिक डॉ. आरके सहगल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल, डीडीए कुमार गौरव धवन और एफए कुमार अभय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें