फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल हो सकती है भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार और वीरवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर बारिश के दौरान एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में बारिश नहीं हुई लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम के समय ठंडी हवाएं चलीं और काले बादल भी छा गए लेकिन फिर बूंदाबांदी ही हुई। इससे शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून शहर में औसत से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से लेकर 12 जुलाई के बीच शहर में 314 एमएम पानी बरसा है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
13 जुलाई - 32 - 26
14 जुलाई - 31 - 26
15 जुलाई - 33 - 25
16 जुलाई - 35 - 25
17 जुलाई - 37 - 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें