फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में भी महंगा हुआ सीमेंट, प्रतिदिन 7 हजार बोरी की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर और बिल्डिंग का निर्माण महंगा होने जा रहा है। सीमेंट कंपनियों ने प्रति बोरी 5 रुपये की दर से रेट बढ़ा दिया है। इससे घर बनाना महंगा होगा। इसके अलावा सरकारी प्रोजेक्टों की लागत भी बढ़ जाएगी। चंडीगढ़ में प्रतिदिन करीब 7 हजार बोरी की खपत होती है।
विज्ञापन



सीमेंट का काम करने वाले आरके सिंह का कहना है कि 3 मार्च को कंपनियों ने रेट बढ़ा दिया हैं। सभी कंपनियों ने 5 रुपये प्रति बोरी का रेट बढ़ा दिया है। तीन बड़ी कंपनियों एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक के नए रेट भी आ गए हैं। एसीसी का जो रेट पहले 423 था वह अब बढ़कर 428 रुपये हो गया है। इसके अलावा अंबुजा ने 420 का रेट 425 रुपये और अल्ट्राटेक ने 420 का रेट बढ़कर 425 रुपये कर दिया है।
चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल और यूपी में भी हुआ महंगा

जानकारों का कहना है कि कच्चा माल महंगा हुआ है। इसकी वजह से रेट में बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल प्रदेश और यूपी जैसे राज्यों में भी सीमेंट महंगा हुआ है। यूपी में तो पिछले कुछ महीने में प्रति बोरी में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में तीन बार रेट बढ़ चुका है। वहां मौजूदा समय में प्रति बोरी सीमेंट करीब 450 रुपये से ज्यादा पहुंच गया है।
विज्ञापन




ट्राइसिटी में 20 हजार बोरी की प्रतिदिन खपत

बाजार के जानकारों का कहना है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मिलाकर करीब 20 हजार बोरी की खपत प्रतिदिन है। चंडीगढ़ में ही 6 से 7 हजार बोरी की खपत है। शहर के अंदर करीब 50 दुकानों में सीमेंट की ब्रिकी होती है। शहरी इलाके में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। ज्यादातर निर्माण वैसे ही जगहों पर होते हैं।


शहर में चल रहे हैं कई प्रोजेक्ट



मौजूदा समय में शहर में नगर निगम के ही छोटे-बड़े करीब 100 प्रोजेक्ट सिविल वर्क से संबंधित चल रहे हैं। इसके अलावा केंद्र के प्रोजेक्ट की बात करें तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सड़क निर्माण और कई काम होते रहते हैं। इन सभी काम में लागत बढ़नी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें