फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2023: सिफत कौर के घर जश्न, खुशी से माता-पिता के आंसू छलके, बोले- वाहेगुरु ने सुन ली अरदास

Wed, 27 Sep 2023 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

सिफत कौर ने 2016 से 2021 तक हर साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सिफत कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर 2017-18 में रोपड़ में स्वर्ण पदक और 2018 में इंदौर में रजत पदक जीता। 2016 में खेले इंडिया यूथ गेम्स में गुवाहाटी में कांस्य पदक और उत्तरी दिल्ली में तीन स्वर्ण पदक जीतकर एक निशानेबाज के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
विज्ञापन
सिफत कौर समरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में स्वर्ण पदक जीतने पर सिफत कौर के घर में खुशी का माहौल है। सिफत के पिता पवनदीप सिंह बंटी समरा ने कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। आज बेटी विश्व भर में उनका नाम रोशन कर रही है। सिफत की माता रमणीक कौर ने कहा कि वे सांस रोके मैच देखते समय सिर्फ वाहेगुरु के आगे अरदास कर रही थी और वाहेगुरु ने उनकी सुन ली। सिफत ने अपनी मेहनत और लगन से स्वर्ण पदक जीता है। सिफत कौर समरा पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


सिफत कौर फिलहाल मुंबई निवासी कोच दीपाली से कोचिंग ले रही हैं। उनके शुरुआती कोच सुखराज कौर का कहना है कि सिफत शुरू से ही मेहनती रही है और उसकी मेहनत ने ही यहां तक पहुंचाया है। उन्हें गर्व है कि सिफत उनसे कोचिंग ले चुकी है और आज इस मुकाम पर पहुंची है कि देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही है।

सिफत कौर ने अब तक जीते ये पदक

सिफत कौर ने 2016 से 2021 तक हर साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सिफत कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर 2017-18 में रोपड़ में स्वर्ण पदक और 2018 में इंदौर में रजत पदक जीता। 2016 में खेले इंडिया यूथ गेम्स में गुवाहाटी में कांस्य पदक और उत्तरी दिल्ली में तीन स्वर्ण पदक जीतकर एक निशानेबाज के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। इसके बाद सिफत ने 2018 में केरल में एक स्वर्ण और 3 कांस्य पदक, 2019 में भोपाल में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, 2020-21 में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।

सिफत ने 2022 में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज की झोली में निशानेबाजी में पहला स्वर्ण पदक डाला था। 2022 में ही जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था। अगस्त 2022 में दक्षिण कोरिया में सीनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2022 को गुजरात में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। त्रिवनंतपुरम में राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में स्वर्ण पदक सिफत ने जीता था। वहीं मार्च 2023 में ही भोपाल में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में 50 मीटर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें