फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी कांड: पांच एमएलए के खिलाफ जांच शुरू

Sat, 12 Apr 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में उकलाना से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल, रतिया के कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह शुक्रवार को सीडी मामले में लोकायुक्त कार्यालय के रजिस्ट्रार के सामने पेश हुए।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह और मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने अपने वकील रजिस्ट्रार के समक्ष भेजे जबकि बरवाला के कांग्रेस विधायक रामनिवास घोड़ेला पेश नहीं हुए तो रजिस्ट्रार ने उन्हें एक्स पार्टी घोषित कर दिया।

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने बीते दिनों सीडी जारी कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के विधायक सीएलयू कराने के नाम पर पैसे मांग रहे थे।

उनकी मांग को स्टिंग आपरेशन के जरिए कैद कर लिया गया। बाद में इनेलो विधायकों ने लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल के पास इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने यह मामला प्रारंभिक जांच के लिए रजिस्ट्रार के पास भेजा, जिस पर रजिस्ट्रार ने 11 अप्रैल सुनवाई की तारीख तय की थी।

शुक्रवार को सुनवाई के मौके पर नरेश सेलवाल और जरनैल सिंह ने खुद पेश होकर सीडी में लगाए आरोपों को नकारा। राव नरेंद्र सिंह और विनोद भ्याना के वकीलों ने भी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने मामले की अगली सुनवाई 2 मई तय की है। इसके साथ ही विधायकों के आग्रह पर उन्हें अगली सुनवाई पर पेशी से छूट भी दे दी गई है।

रामनिवास घोड़ेला के न पहुंचने को रजिस्ट्रार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने घोड़ेला को एक्सपार्टी घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें