फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां की सड़कों पर सीसीटीवी के जद में रहेंगे आप

Mon, 17 Feb 2014 08:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अपराध पर लगाम लगाने और ट्रैफिक संचालन दुरुस्त करने के लिए पंचकूला पुलिस ने बड़ी पहल की है।
विज्ञापन


पंचकूला को पुलिस के 100 जवान भी मिल गए और अपने ही दम पर सीसीटीवी लगाने का प्रपोजल भी तैयार किया गया है।

पहले निगम के साथ मिलकर कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन पुलिस ने अब क्राइम डाटा के हिसाब से संवेदनशील जगहों की पहचान कर कैमरे लगाने का प्रपोजल तैयार किया है।
विज्ञापन


पहले ट्रायल बेस पर तीन जगह कैमरे लगेंगे और अगर नतीजे अच्छे रहे तो उसके बाद स्थाई तौर पर कैमरे इंस्टाल किए जाएंगे।

पुलिस ने जो प्वाइंट कैमरे लगाने के लिए तय किए हैं, वे ऐसे प्वाइंट हैं, जहां सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। फिर वह चाहे घटना आपराधिक हो या सड़क हादसा।

अपने कैमरे लगाने के अलावा पुलिस ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को भी कैमरे लगाने के लिए कहा है, जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से ही कंट्रोल किया जाएगा।

यहां लगेंगे कैमरे
-सेक्टर-12ए
-सेक्टर-20
-सेक्टर-21
-घग्गर पुल पार करके (शहर से बाहर जाने का रास्ता)
-पुराना पंचकूला की एंट्री
-एमडीसी की एंट्री
-सेक्टर-17, 18 की एंट्री
-इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और दो की एंट्री

छह सौ के करीब पहुंची पुलिसकर्मियों की संख्या
पंचकूला पुलिस को 100 जवान भी मिल गए हैं। उन्हें लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तैनात किया गया है।

दरअसल, कर्मचारियों की कमी से जूझ रही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से स्टाफ मुहैया कराने की मांग की थी।

इसके चलते 100 जवान पंचकूला को मुहैया कराए गए हैं। पंचकूला में कुल 700 पुलिसकर्मियों की स्ट्रेंथ अलॉट है, लेकिन संख्या 500 के आसपास ही थी। अब 100 नए जवान मिलने पर इनकी संख्या 600 के आसपास हो गई है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें