फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के बाद जागा प्रशासन, अस्पताल में लगेंगे CCTV कैमरे

Sat, 27 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित सरकारी अस्पताल में लगातार जहरखुरानी की वारदात के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। जल्द ही अस्पताल के बाहरी हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-22 सरकारी अस्पताल में पिछले एक साल में चार महिला पेशेंट जहरखुरानी के माध्यम से लूट की शिकार बन चुकी हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इसी लापरवाही के कारण अस्पताल के अंदर 25 फरवरी को मोहाली निवासी एक महिला आशा (50) जहरखुरानी गैंग की शिकार बन गईं। लेकिन, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के अंदर सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया है।

सर्वे कर होगी स्थान व कैमरा संख्या निर्धारित:
डायरेक्टर हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर वी के गगनेजा ने बताया कि अस्पताल में मरीज महिलाओं के साथ लूट की वारदात काफी गंभीर मामला है। इसके तरह हेल्थ डिपार्टमेंट जल्द ही अस्पताल का सर्वे करके सुरक्षा की नजर से सीसीटीवी की संख्या तय की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के एंट्री प्वाइंट, विजिटिंग रूम, मरीजों के इंतजार करने वाली जगह, अस्पताल के बाहरी हिस्सों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसका कंट्रोल अस्पताल के अंदर ही बनाया जाएगा।

महिला गैंग सक्रिय
सेक्टर-22 सरकारी अस्पताल में महिला जहरखुरानी गैंग सक्रिय है। यह आरोपी महिलाएं अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अकेले पाकर उनसे दोस्ती कर लेती है। इसके बाद यह महिला गैंग की सदस्य चाय, कोल्ड ड्रिंक और खाने पीने वाले सामान में नशा मिलाकर बेहोश करके लूट की वारदात को अंजाम देकर निकल जाती हैं। वारदात के काफी देरी से पता चलने के बाद जांच में कुछ नही मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें