फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों का सच आएगा सामने, महकमे ने उठाया बड़ा कदम, जानें

Sat, 13 Aug 2016 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
CCTV at Circles - फोटो : demo
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के नाकों पर अक्सर बवाल की खबरें आती थी। लोग पुलिस वालों पर आरोप लगाते थे कि पुलिस कर्मचारी उनके गलत तरीके से चालान करते हैं।
विज्ञापन


अब पुलिसवालों का सच सामने आएगा। आला अधिकारियों ने नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। अब रिकॉर्डिंग के जरिये ऑफिस में बैठे अफसर नाके की हर गतिविधि देख सकेंगे। इस योजना के तहत न केवल पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। बल्कि नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों के बर्ताव और कार्रवाई के तरीके पर भी नजर रखी जाएगी। अफसरों की मानें तो इस योजना से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।  शहर में विभिन्न नाकों पर इसके ट्रायल लिए जा रहे हैं। ट्रायल देख अधिकारी जल्द ही इस योजना लागू को करेंगे।

रिकार्डिंग को संभाल कर रखा जाएगा
नाके के एरिया में सीसीटीवी कैमरे ऊंचाई पर फिट किए जाएंगे। इन कैमरों को इस हिसाब से लगाया जाएगा कि पूरे नाके की गतिविधि इसमें रिकॉर्ड हो सके। अधिकारियों की मानें तो इसकी रिकॉर्डिंग को संभाल कर रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ते पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। नाके पर पुलिस कर्मी की शिकायत, वाहन चालक द्वारा दी जाने वाली शिकायत, करप्शन से संबंधित शिकायतों का निपटारा इसी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस को ही दिए जाते हैं कैमरे 

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक नाकों पर अभी सिर्फ पुलिस कर्मियों को ही छोटे कैमरे दिए जाते है। जब कोई नाके पर हंगामा या अभद्र व्यवहार करता है तो पुलिस उसकी रिकॉर्डिंग करती है। लेकिन उससे सिर्फ पुलिस का ही पक्ष सामने आता था। पुलिस वालों ने जो किया उसकी रिकार्डिंग नहीं होती थी।  लोगों की इस शिकायत को ध्यान में रखते हुए ही अब पुलिस नाकों पर कैमरे लगाने की योजना बना रही है।

बॉडी कैमरे भी खरीदने पर विचार 
पुलिस विभाग का कहना है कि ट्रैफिक कर्मियों के लिए बॉडी कैमरे भी खरीदने पर विचार हो रहा है। ये कैमरे पुलिस कर्मियों के शरीर के साथ लगे होंगे। पुलिस करीब 400 से 500 बॉडी कैमरे खरीदने पर विचार कर रही है। ये कैमरे ड्यूटी के दौरान तैनात ट्रैफिक कर्मचारी के शरीर पर लगे होंगे। जिससे उसकी दिन की सारी गतिविधियां रिकॉर्ड होती रहेगी। इसे आला अधिकारी  बाद में चेक भी कर सकेंगे।

कोट
पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसका ट्रायल चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए बॉडी कैमरे भी खरीदने पर विचार हो रहा है।
-ईश सिंघल, एसपी, ट्रैफिक पुलिस, चंडीगढ़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें