सीसीपीसीआर की टीम ने चंडीगढ़ के स्कूल में चेकिंग की तो स्टूडेंट्स के बाथरूम में सफाई कर्मी व अन्य लोग मिले। इस पर टीम अफसरों ने नाराजगी जताई। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23 और शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 22 में चेकिंग अभियान चलाया। शिक्षा के अधिकार के तहत सरकारी स्कूलों में वायलेशन मिली। इसे सही कराने का सीसीपीसीआर ने निर्देश जारी किए हैं।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर - 23 में शौचालयों में सफाई वाले, कपडे़ धोने वाले मिले। इस पर सीसीपीसीआर की टीम ने निर्देश दिया कि इनके लिए अलग टॉयलेट बनाओ। स्कूल के कमरों की कुछ दीवारों में नमी पाई गई। इसे खत्म का निर्देश दिए गए हैं। यहां पर छात्र स्कूल से जाने और आने केलिए ऑटो रिक्शा का उपयोग करते हैं। यह सुरक्षा के हिसाब से असुरक्षित है। स्कूल बिल्डिंग के अंदर कुछ ऑटो रिक्शा चालक मिले।
इसकी जांच स्कूल प्रबंधन को करनी चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए इस तरह की वायलेशन असुरक्षित है। स्कूल के प्रवेश द्वारा पर सभी कर्मचारियों की प्रविष्टियां बनाई जानी चाहिए। सीसीपीसीआर की मेंबर विनया आर सूद, आरटीई परामर्शदाता चंचल सिंह, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सदस्यों को सीसीटीवी कैमरे चलाने के बाद यहां पर वायलेशन मिली है। वहीं स्कूल की दीवारों पर रेलिंग नहीं मिली।
सीसीपीसीआर की टीम ने निर्देश दिए गए कि जूनियर विंग में शिकायत के बक्से की संख्या बढ़ाई जाए और प्रिंसिपल की ओर से रोजाना चेक किया जाए। निरीक्षण में स्टूडेंट्स के बैग भारी पाए गए। इस पर यशपाल समिति की रिपोर्ट का पालन करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि बच्चों के बैग का लोड कम करने के लिए डिजिटल साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। सभी संवेदनशील क्षेत्रों और कक्षाओं को कवर करने के लिए स्कूल परिसर में अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।
प्री स्कूल कक्षाओं में वेब आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उसका विजुअल उनके पैरेंट को दिखाया जाना चाहिए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे का आईपी एड्रेस माता पिता को दिया जाना चाहिए। स्टूडेंट्स को दुर्घटना से बचाने के लिए स्विच बोर्ड की मरम्मत की जानी चाहिए। अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी की पुलिस जांच त्वरित आवश्यक है। वहीं शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-22 में सीसीपीसीआर ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि स्कूल बसों सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए।
वहीं प्री स्कूलों के स्टूडेंट्स के सीसीटीवी कैमरे का आईपी एड्रेस उनके पैरेंट को देना चाहिए। स्कूल के प्रिंसिपल और जिम्मेदार अधिकारी का गेट कीपर के साथ टेलीफोनिक कनेक्टिविटी होनी चाहिए। कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन होना चाहिए। स्कूल के सभी कर्मचारियों की प्रविष्टियां बनाई जानीं चाहिए। स्कूल के तहखाने के दरवाजे को मेंनटेन करने के लिए प्रिंसिपल को निर्देश दिया है।