फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बरगाड़ी बेअदबी केस में आया नया मोड़, सीबीआई ने बदल दी जांच टीम

Thu, 26 Sep 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बरगाड़ी बेअदबी मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले की जांच करके अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने वाली सीबीआई टीम का नेतृत्व करने वाले अधिकारी को बदल दिया गया है। सीबीआई ने अब एक नए अधिकारी को केस का जिम्मा सौंपा है। उनके नेतृत्व में टीम नए सिरे से जांच करेगी। यह बात बुधवार को सीबीआई की अदालत में केस की सुनवाई के दौरान सामने आई।

विज्ञापन


इस दौरान सीबीआई ने अदालत में दलील दी कि नई टीम को सारे केसों की नए सिरे से जांच करनी है। ऐसे में उन्हें समय की जरूरत है, इसलिए कम से कम एक महीने का समय दिया जाए। अदालत ने सभी दलीलों पर विचार कर सीबीआई को 30 अक्तूबर तक का समय दे दिया है। 

जानकारी के मुताबिक बरगाड़ी बेअदबी मामले के संबंध में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर पंजाब सरकार ने प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की हुई है। पिछली सुनवाई पर सरकारी वकील के माध्यम से अदालत में एक अर्जी दायर करके सीबीआई की कारगुजारी पर प्रश्न चिह्न लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को सीबीआई की तरफ से अदालत में बताया कि सीबीआई के डायरेक्टर ने इस केस में क्लोजर रिपोर्ट पेश करने वाले सीबीआई के अधिकारी पी. चक्रवर्ती को बदल दिया है। अब उनकी जगह डीएसपी अनिल यादव के नेतृत्व में नई टीम जांच कर रही है। 

विज्ञापन

शिकायतकर्ता बोले- पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा 

मामले के शिकायतकर्ता गोरा व रणजीत सिंह भी सीबीआई की अदालत में पहुंचे हुए थे। उन्होंने जांच से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है तो ऐसे में फिर जांच कैसे कर सकती है। केस की जांच पंजाब पुलिस द्वारा गठित एसआईटी को करनी चाहिए। 

सरकार ने ऐसे घेरा था सीबीआई को 
जानकारी के मुताबिक अदालत में सरकारी वकील ने पहले कहा था कि तीन साल से यह मामला सीबीआई के पास था लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद पिछले साल 28 अगस्त को पंजाब विधानसभा की तरफ से बेअदबी के मामले में सीबीआई से जांच वापस लेने का प्रस्ताव पास किया था। 

प्रस्ताव पास होने के अगले दिन ही पर्सोनल विभाग के माध्यम से सीबीआई को पत्र भेजा गया था। इसके बाद बेअदबी मामले से संबंधित थाना बाजाखाना में दर्ज किए गए केसों की जांच करने की सीबीआई को दी सहमति वापस लेने के बारे में छह सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद बाकायदा सीबीआई को दो और चिट्ठियां लिखी गई थीं लेकिन जांच एजेंसी ने सरकार को केस वापस नहीं किया। 

साथ ही कोई दस्तावेज भी पेश नहीं किया। इसके बाद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी। वहीं अब सीबीआई फिर जांच करने के लिए कह रही है। उन्होंने अदालत में कहा था कि सीबीआई बताए कि सरकार की नोटिफिकेशन की कॉपी, पंजाब सरकार का पत्र और दो रिमांडर उन्हें मिले हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें