डेरा बाबा नानक में बनाए जा रहे टेंट सिटी के बारे में, मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव पर्यटन को सभी विभागों के बीच पूर्ण समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि देशभर से आने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू प्रबंध यकीनी बनाया जा सके।
जरूरत हो तो विभागों को आवंटित बजट में करें कटौती: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर किसी के लिए ऐसा ऐतिहासिक और महान अवसर जीवन में केवल एक बार आता है। उन्होंने वित्त मंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि कार्यक्रमों से संबंधित सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि निर्बाध रूप से जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसी अन्य विभाग को आवंटित धनराशि में कटौती कर दी जाए।
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए डेरा बाबा नानक में बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन के लिए वित्त आयुक्त राजस्व को गुरुवार तक बजट फ्रीज करने को कहा। उन्होंने मुख्य सचिव को सुल्तानपुर लोधी, डेरा बाबा नानक और बटाला के ऐतिहासिक शहरों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।