नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को प्लाट दोबारा आवंटित करने के मामले में सीबीआई ने हुड्डा से फिर से पूछताछ की। यह दूसरी बार है, जब हुड्डा को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। इससे पहले 8 मई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
CBI questions former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda over alleged irregularities in allotment of 14 industrial plots in Panchkula pic.twitter.com/aIIjVPlIVO
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अप्रैल महीने में मामले से जुड़ा सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया था। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के पंचकूला स्थित कार्यालय से प्लॉट आवंटन से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज दो दिन पहले ही सीबीआई ने कब्जे में ले लिया थे।
सीबीआई ने छह अप्रैल को ही इस मामले में हुडा के तत्कालीन चेयरमैन व हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हुडा के तत्कालीन मुख्य प्रशासक, प्रशासक और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभाग के वित्तायुक्त पर केस दर्ज किया था।