लोगों से अमर उजाला की अपील, जरूर करें मतदान
- फोटो : File Photo
अमर उजाला पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील करता है कि वह लोकतंत्र के इस पर्व को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है, सभी को लोकतांत्रिक देश में मिले मत के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
वोटिंग के समय आपके पास वोटर कार्ड का होना आवश्यक है, यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं है या आपका वोटर कार्ड खो गया है तो आप अपना पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, सांसद, विधायकों को जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर वोट डाल सकते है।