फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस में लगेगा टाइम, स्वाइप मशीनों के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
swipe machine
विज्ञापन
स्वाइप मशीनों की मांग पूरी होने में अभी महीना भर लग सकता है। यूटी प्रशासन ने बैंकों के सामने 1500 से 2000 स्वाइप मशीनों की मांगी हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधी भी प्रशासन को नहीं मिल पाईं हैं। 
विज्ञापन


इस कारण अभी सभी विभागों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिस विभाग को 60 मशीनें चाहिए उसे अभी 10 ही मिल पाईं हैं। जिन दो गांव खुड्डा लाहौरा और बहलाना को कैशलेस बनाने की तैयारी है अभी वहां भी व्यापारियों और दुकानदारों को स्वाइप मशीनों का इंतजार है। 

खुड्डा लाहौरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि वह 7 स्वाइप मशीन दे चुके हैं। अभी भी 30 मशीनें देनी बाकी हैं। उन्होंने मांग कंपनी के पास भेजी है। 
विज्ञापन


एक साथ मांग बढ़ने से मशीनें आने में समय लग रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अपने सभी विभागों तक एक-दो मशीन पहुंचा कर कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवा दी है। लेकिन जरूरत अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें