बैंकों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी ग्राहकों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
तीन दिन पहले लोड हुए कैश एटीएम में खत्म हो गए और ज्यादातर एटीएम चैंबर के गेट पर कैश खत्म होने या एटीएम खराब होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया।
सेक्टर-10 स्थित तीन सरकारी बैंकों की शाखाओं में से एक में तकनीकी खराबी तो दूसरे में कैश की कमी से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के अन्य सेक्टरों में भी कमोबेश इसी तरह की परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ा।
एसबीआई यूनियन के संजय सूद ने कहा कि कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर की गई हड़ताल के दौरान चंडीगढ़ में भी कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
सेक्टर-आठ स्थित बैंक की शाखा के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन किया, जबकि सभी सेक्टरों में सरकारी बैंकों की शाखाएं बंद होने की वजह से सरकारी कार्यों में भी बाधा पहुंची।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए अधिकतर सरकारी बैंक ही अधिकृत हैं, लेकिन टैक्स भी जमा नहीं किए जा सके।