फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी कमी, लेकिन नहीं सुधर रही आबोहवा, कई जगह एक्यूआई खराब श्रेणी में

Fri, 24 Nov 2023 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

 पंजाब में 27 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। माहिरों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी गिरावट आएगी। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब की हवा खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार कम हो रहे हैं, बावजूद इसके आबोहवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को पराली जलाने के 512 मामले रिपोर्ट हुए थे, जिसकी तुलना में वीरवार 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


गुरुवार को पराली जलाने के केवल 205 नए मामले ही आए। इनमें सर्वाधिक मामले 59 फाजिल्का जिले से रिपोर्ट हुए। लेकिन बठिंडा का एक्यूआई 350 के पार रहा, वहीं पटियाला समेत चार शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। जिससे फिलहाल लोगों खास तौर से बुजुर्गों, मरीजों व छोटे बच्चों की दिक्कतें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: Punjab: सरकारी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के साथ अमानवीय कृत्य, एंबुलेंस से ले जाकर सड़क पर छोड़ा, एक की मौत
 


लगातार आ रही कमी
पंजाब में जहां पहले पराली जलाने के मामले लगातार 1000 के पार रह रहे थे। अब बीते चार-पांच दिनों से मामलों में कमी आई है। सोमवार को पराली जलाने के मामले 600 के पार रहे थे, वहीं मंगलवार को 513, बुधवार को 512 और वीरवार को 205 तक नीचे आए हैं। इनमें मोगा जिले में पराली जलाने के 28 मामले, मुक्तसर में 25, कपूरथला में 10, फिरोजपुर में 15, फरीदकोट में 13. बठिंडा में 15 और संगरूर जिले में 11 मामले सामने आए। लेकिन फिलहाल प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं हो रही है। वीरवार को बठिंडा का एक्यूआई 353 रहा। 

विज्ञापन


इसके अलावा पटियाला का 254, खन्ना का 210, जालंधर का भी 210 और लुधियाना का 287 दर्ज किया गया। हालांकि अमृतसर व मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। अमृतसर का 188 व मंडी गोबिंदगढ़ का 155 रहा। सेहत विभाग के डा. सुमित सिंह ने माना कि भले ही पराली जलाने के मामले कम हुए हैं, लेकिन पिछले कई दिन से बारिश नहीं हुई है और ऊपर से हवा भी नहीं चल रही है, जिसके चलते धूल के छोटे कण फैल न पाने के कारण एक्यूआई का स्तर खराब श्रेणी में रह रहा है। ऐसे में सेहत विभाग की सलाह है कि खास तौर से बुजुर्ग व मरीज इन दिनों बाहर ज्यादा निकलने से परहेज करें।

विज्ञापन

27 को कुछ स्थानों पर होगी बारिश
वहीं पंजाब में 25 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसके असर से पंजाब में 27 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक कमी दर्ज की जाएगी। साथ ही कोहरे का कहर भी बढ़ेगा। फिलहाल पंजाब में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है, लेकिन बारिश के बाद कोहरा घना होने की संभावना है। जिससे ठंड बढ़ सकती है।

हालांकि बीते कई दिन से बारिश नहीं हो रही है। बावजूद इसके तीन दिन में रात के तापमान में 3.2 डिग्री की कमी देखने को मिली है। जबकि अधिकतम तापमान में बीते तीन दिनों में 1.4 डिग्री और बीते पांच दिन में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अब नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की भविष्यवाणी कर दी गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। माहिरों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी गिरावट आएगी। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें