फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कोरोना के केस घटे, अब एक मिनी कोविड केयर सेंटर बनेगा पोस्ट कोविड सेंटर, तीसरी लहर की तैयारी

Fri, 28 May 2021 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 के कुछ कोविड वार्ड को चरणबद्ध तरीके से खाली किया जाएगा, क्योंकि कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कम हो रहे कोरोना के मामले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी आई है। इसे देखते हुए यूटी प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब सेक्टर-48 के अस्पताल में कोरोना के नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जीएमसीएच-32 के कुछ कोविड वार्ड को भी चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। हालांकि, तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए कोविड वार्ड को तैयार रखा जाएगा। 

विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में कोविड प्रबंधन देख रहे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग ने गुरुवार को जीएमसीएच-32 की निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में जीएमसीएच-32 के डॉ. दसारी हरीश ने बताया कि सूद धर्मशाला और धन्वंतरि अस्पताल को खाली कर दिया गया है। वहां पर तैनात डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को जीएमसीएच-32 में दोबारा ड्यूटी दे दी गई है।


साथ ही बताया गया कि जीएमसीएच-32 के कुछ कोविड वार्ड को चरणबद्ध तरीके से खाली किया जाएगा, क्योंकि कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। यह भी फैसला लिया गया कि अब से सेक्टर-48 के अस्पताल में कोरोना के नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। वहां पर वर्तमान में जो मरीज भर्ती हैं, उनके डिस्चार्ज हो जाने के बाद अस्पताल को खाली करा दिया जाएगा। रोजाना जांच की क्षमता को बढ़ाने के लिए किराए पर दो गाड़ियों को 30 जून तक लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
एक मिनी कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की तैयारी
बैठक में मिनी कोविड केयर सेंटर के भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ. दसारी हरीश ने बताया कि वह लगातार मिनी कोविड केयर सेंटर के संचालकों के संपर्क में हैं। डॉ. संजय डिक्रूज ने बताया कि कोरोना के बहुत से मरीजों के ठीक होने के बाद भी उन्हें देखभाल की काफी जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जहां पर कोविड निगेटिव होने के बाद उनकी देखभाल की जा सके। 

उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में जो मिनी कोविड केयर सेंटर है, उनमें से एक को पोस्ट कोविड सेंटर के रूप में तब्दील किया जाए। यहां कोरोना से ठीक हुए मरीजों को रखा जाए। इस पर यशपाल गर्ग की तरफ से डॉ. हरीश को कहा गया कि वह मिनी कोविड केयर सेंटर के संचालकों से बात करें, ताकि इस बारे में कोई फैसला लिया जा सके। बैठक में बताया गया कि जीएमसीएच-32 में ब्लैक फंगस के 28 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव है और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है। बताया गया कि जीएमसीएच को 10 नए वेंटिलेटर मिले हैं, जिसमें से चार को एचडीयू एरिया में लगाया गया है, जहां पर ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें