फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बिगड़ते हालात: पांच दिन में 10 गुना बढ़े कोरोना के केस, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप 

Sun, 02 Jan 2022 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना के बढ़ते केस का कारण माना जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड गाइड का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों की भी कहीं न कहीं लापरवाही उजागर हो रही है। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर साल के पहले दिन उमड़े पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना के केस पांच दिन में 10 गुना तक बढ़ गए हैं। 7 केस से बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को 70 हो गई। संक्रमण दर बढ़कर 4.75 फीसदी पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


27 दिसंबर को कोरोना के महज सात केस आए थे। उसके बाद लगातार बढ़ते गए। शनिवार को आंकड़ा 70 पहुंच गया। ये संक्रमित लोग सेक्टर सात, आठ, नौ, 11, 12, 15, 18, 19, 20, मनीमाजरा, बहलाना, किशनगढ़ आदि जगहों के हैं। वहीं, दूसरी ओर ठीक होने पर चार मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

कोरोना के बढ़ते केस का कारण माना जा रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड गाइड का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों की भी कहीं न कहीं लापरवाही उजागर हो रही है। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। उन पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उधर, ओमिक्रॉन का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। कोरोना से अब तक 1079 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65965 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

ये है कोरोना के आंकड़े

दिन          संक्रमित मरीज
विज्ञापन

21 दिसंबर        9
22 दिसंबर        5
23 दिसंबर-     11
24 दिसंबर-     12
25 दिसंबर-     10
26 दिसंबर-     10
27 दिसंबर-      7
28 दिसंबर-     15
29 दिसंबर-     33
30 दिसंबर-     17
31 दिसंबर      49
एक जनवरी :    70
कुल सक्रिय केस- 236

कोरोना के केस बढ़े, फिर शुरू होगा वॉर रूम

चंडीगढ़ में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कई राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू व अन्य पाबंदियों को लगाना शुरू कर दिया है, लेकिन प्रशासन अभी वेट एंड वॉच की मुद्रा में है। सलाहकार धर्मपाल ने कहा है कि सोमवार को वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और कोई भी सख्ती लागू करने संबंधी फैसला लेंगे। 

दूसरी ओर, एक बार फिर वॉर रूम की बैठक शुरू होगी, जिसमें कोरोना के रोकथाम से संबंधित फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित करेंगे। हालांकि, पहली बैठक कब होगी, इसकी तिथि तय होनी बाकी है, लेकिन सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि वॉर रूम की बैठक पहले की तरह ही होगी, ताकि जल्द फैसले लिए जा सकें। शहर में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के केस बढ़े हैं, लेकिन अभी किसी तरह का कोई संकट नहीं है। अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूरी हैं। अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है, ये चंडीगढ़ के लिए अच्छी बात है। बता दें कि कोरोना प्रबंधन के लिए 13 मार्च 2020 को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एक वॉर रूम का गठन किया और रोजाना चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह क्रम कई महीने चला। इससे प्रशासन के फैसलों में पारदर्शिता आई। वॉर रूम की चर्चा पूरे देश में हुई। दूसरी लहर के बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो वॉर रूम की बैठकों को बंद कर दिया गया, लेकिन अब जब कोरोना के केस बढ़ने फिर शुरू हो गए हैं तो वॉर रूम की बैठक को भी दोबारा शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें