फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: कॉमर्शियल वाहन पर लगाई सफेद नंबर प्लेट, रुकवाने पर आरटीए टीम को दिखाया पुलिस का फर्जी आईकार्ड

Mon, 01 Apr 2024 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

आरटीए विभाग में तैनात निरीक्षक बलबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उनकी टीम समसपुर टी-प्वाइंट के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टीम ने सफेद नंबर प्लेट लगे एक वाहन को रुकवा लिया। 
विज्ञापन
RTA team - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में कॉमर्शियल वाहन पर सफेद नंबर प्लेट लगाने और आरटीए टीम को पुलिस का फर्जी आईकार्ड दिखाने का मामला सामने आया है। चालाकी पकड़ में आने पर आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। वहीं, आरटीए निरीक्षक ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी है जिसके आधार पर कारीमोद निवासी आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरटीए विभाग में तैनात निरीक्षक बलबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उनकी टीम समसपुर टी-प्वाइंट के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टीम ने सफेद नंबर प्लेट लगे एक वाहन को रुकवा लिया।  इसके बाद उक्त वाहन चालक नीचे उतरकर टीम के पास पहुंचा। उसने बताया कि ये गाड़ी गुरुग्राम पुलिस के पास है और फिर उसने टीम को हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र दिखाया जिस पर सरल ID HR/GOVT/2024/129351 और नाम प्रवीन लिखा था। इसमें वैधता तिथि दो जनवरी 2024 से 1 जनवरी 2025 तक दर्शाई गई।
 
लाइसेंस मांगा तो फरार हुआ चालक
निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि जब चालक से लाइसेंस दिखाने की बात कही तो वो टीम से थोड़ा दूर चला गया और इसके बाद अपना वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। बलबीर सिंह ने बताया कि चेक करने पर वाहन कारीमोद निवासी प्रवीन पुत्र सुरेश के नाम पंजीकृत मिला। इतना ही नहीं ये वाहन कॉमर्शियल पाया गया।
विज्ञापन


आरटीए सचिव कार्यालय में तैनात निरीक्षक की शिकायत पर इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - विनोद कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, चरखी दादरी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें