फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्रसंघ चुनाव: पुसू के अध्यक्ष पद प्रत्याशी पर हमला, मारपीट कर उतारी पगड़ी, सीवाईएसएस पर आरोप

Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी, सोई, इनसो, सथ आदि पुसू के समर्थन में आ गए। छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ मारपीट करने और पगड़ी उतारने की निंदा की।
विज्ञापन
हमले के बाद जमीन पर गिरा पुसू का प्रत्याशी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव से पहले सोमवार देर शाम माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। फॉर्मेसी विभाग के बाहर कुछ युवकों ने छात्र संगठन पुसू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दविंदरपाल सिंह पर हमला कर उनसे मारपीट की। इस दौरान उनकी पगड़ी भी उतर गई। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुसू की ओर से सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी गई है। आरोप है कि सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं ने दविंदरपाल सिंह से मारपीट की है। 
विज्ञापन


वहीं पुसू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दविंदरपाल सिंह पर हमले की खबर मिलते ही रात को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट होकर पीयू परिसर में डाकघर के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सीवाईएसएस मुर्दाबाद और सीवाईएसएस बॉयकॉट के नारे लगाए गए। पीड़ित दविंदरपाल सिंह ने बताया कि वह सोमवार देर शाम बाइक से अपने विभाग पहुंचे तो वहां पर सीवाईएसएस का स्टीकर लगाए हुए 10-15 युवक खड़े थे। 

यह भी पढ़ें: Punjab: अब पंजाब पुलिस में भर्ती हो सकेंगे ट्रांसजेंडर, पॉलिसी बनी, रिजर्व कैटेगरी के समान मिलेंगे लाभ
विज्ञापन


पार्किंग में बाइक लगाकर उन्होंने विभाग के ही अपने दोस्त से पूछा कि क्या हो गया। आरोप है कि इतने में उन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उनकी पगड़ी और केश भी खुल गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने सेक्टर-16 में उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद संगठन ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी। 

पुसू के समर्थन में उतरे सभी छात्र संगठन
घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी, सोई, इनसो, सथ आदि पुसू के समर्थन में आ गए। छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ मारपीट करने और पगड़ी उतारने की निंदा की। साथ ही उसी समय धरना देने के साथ सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि सीवाईएसएस को बाहरी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। रोजाना पंजाब के विधायक पीयू परिसर में घूम रहे हैं, जिसके कारण गुंडागर्दी बढ़ गई है। कुछ छात्रों ने बताया कि दिन में भी यूआईएलएस विभाग के बाहर सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं की एनएसएयूआई के कार्यकर्ताओं से गहमागहमी हुई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें