फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस-पासपोर्ट विभाग में ली जॉब, PSEB में दस्तावेज वेरिफिकेशन में हुआ खुलासा

Thu, 13 Jul 2023 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीएसईबी में हर महीने 2000 से अधिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही हर बार इस तरह के सर्टिफिकेट पकड़े जाते हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि वह फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वालों पर तरह से सख्त हैं।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के फर्जी दस्तावेजों से पंजाब पुलिस और पासपोर्ट ऑफिस में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा पीएसईबी में सर्टिफिकेटों की वेरिफिकेशन में हुआ है। इसके बाद पीएसईबी ने फर्जी दस्तावेजों वाले लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट किया है ताकि वह दोबारा किसी जगह गलत तरीके से फायदा न उठा पाएं। उक्त लोगों के खिलाफ अगली कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: स्कूलों में 17 तक छुट्टियां, फिरोजपुर में टूटा पुल, मनाली गई PRTC की बस बही, ड्राइवर का शव मिला

लुधियाना पुलिस कमिश्नर ऑफिस से एक 12वीं कक्षा का साल 2017 का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचा था। जब पीएसईबी में दस्तावेज की पड़ताल हुई तो पता चला कि लुधियाना के किसी भी छात्र को साल 2017 में यह रोल नंबर जारी नहीं हुआ था। जो रोल नंबर सर्टिफिकेट में लिखा हुआ था वह होशियारपुर जिले के विद्यार्थियों को जारी हुआ था। इससे साफ हुआ कि उक्त सर्टिफिकेट फर्जी है। इसी तरह रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जालंधर से मार्च-2014 में बना 10वीं कक्षा का एक सर्टिफिकेट आया था। जांच में खुलासा हुआ कि यह रोल नंबर किसी को जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


हर माह 2000 से ज्यादा सर्टिफिकेट आते हैं पीएसईबी
पीएसईबी में हर महीने 2000 से अधिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही हर बार इस तरह के सर्टिफिकेट पकड़े जाते हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि वह फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वालों पर तरह से सख्त हैं। वहीं, अब वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन


लड़कियां भी फर्जी दस्तावेजों से नौकरियां हासिल करने में आगे
केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी फर्जी दस्तावेजों से नौकरियां हासिल करने में आगे रही हैं। कुछ समय पहले ऐसे ही वेरिफिकेशन की जांच में यह खुलासा हुआ था। अधिकतर लड़कियों ने फर्जी दस्तावेजों से शिक्षण संस्थानों और यूनिवर्सिटी से नौकरी हासिल की हुई थी। इसके अलावा रेलवे, एयरफोर्स समेत कई विभागों में भी लोगों ने पीएसईबी से बने दस्तावेजों से नौकरियां हासिल की थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें