फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास बीमारी फैला रहे पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर समेत दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के संक्रमण को फैलाने को लेकर पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जितेंद्र सिंह राठौर और राजस्थान के चुरू निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों का जीएमसीएच 16 में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम कर्फ्यू के दौरान पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 10 के पास एक शख्स मारुति में घूम रहा है। सूचना पाकर सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि शख्स का नाम जितेंद्र सिंह राठौर (52) और वह पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर आसपास बीमारी फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
उधर, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने राजस्थान के चुरू निवासी राजेश कुमार (35) को लैंड क्रूजर पर शराब के नशे में गेड़ी मारते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश सेक्टर-4 स्थित एक मकान में ड्राइवरी का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को सेक्टर 16 स्थित अस्थायी जेल में भेज दिया है। बता दें कि 269 धारा के तहत 6 महीने की सजा, जबकि 270 की धारा के तहत 3 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें