फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर हमले में दंपती सहित दो बेटियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक चौकी प्रभारी के सिर पर सैंडल मारने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दंपती व उसकी दो बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सारंगपुर थाने में बीते 14 अक्तूबर को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 साल की बेटी कहीं चली गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने गोरखपुर से किशोरी को बरामद किया था। इस केस की जांच सुखना लेक चौकी प्रभारी व सब इंस्पेक्टर सुंदरी को सौंपी गई। जांच के बाद सब इंस्पेक्टर ने किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। किशोरी अपने घर जाने से इन्कार कर रही थी। इस पर अदालत ने उसे आशियाना में छोड़ने का आदेश दिया। पुलिस किशोरी का दो दिन पहले मेडिकल करवाने सेक्टर-16 जीएमएसएच पहुंची तो वहां बच्ची के माता-पिता व उसकी दो बहनों ने पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी सेक्टर-17 थाने पहुंचे, जहां परिजनों ने सब इंस्पेक्टर के सिर पर सैंडल मार दी और मारपीट की। लहूलुहान हालत में सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर छह टांके लगे।
बच्ची को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार
सारंगपुर थाने में बच्ची के गायब होने का केस दर्ज होने के बाद उसे खोजा गया। इस प्रकरण में पुलिस को पता चला कि एक युवक शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। परिजनों ने भी आरोपी पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था। आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें